Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन 3 ग्रहों का होगा मीन राशि में गोचर, इन जातकों की होगी बल्ले बल्ले

3 planets will transit

3 planets will transit

ज्योतिष शास्त्र में कई ग्रह मिलकर युति व शुभ योग का निर्माण करते हैं। मीन राशि गुरु (Saturn) की राशि है, जिसमें इस समय शनि विराजमान हैं। जल्द ही इस राशि में 3 ग्रहों का गोचर और युति बनने जा रही है। मीन राशि में शनि के साथ सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2026 में सूर्य का मीन गोचर होगा। इससे पहले 1 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में एंटर करने वाले हैं। शुक्र और सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। जब तक मीन राशि में शुक्र और सूर्य विराजमान रहेंगे, तब तक यह युति व शुभ योग भी रहेंगे। ऐसे में मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

धनु राशि

मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान खूब बढ़ेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने लगेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी सेहत दुरुस्त रहने वाली है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कुंभ राशि

मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है और धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। इस योग के बनने से धनु राशि के लोगों का भाग्योदय होगा। आपको सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

Exit mobile version