• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक हत्याकांड के एक आरोपी को फांसी की सजा, तीन को उम्रकैद

Writer D by Writer D
16/10/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, क्राइम
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सामूहिक हत्या (Mass Murder) के एक मामले के मुख्य आरोपी को फांसी (Sentenced to Death) तथा तीन सहआरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाये गये दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है।

शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार पांडेय ने थाना इनायतनगर में बरिया निसारू निवासी मुख्य अभियुक्त पवन कुमार को फांसी की सजा सुनाई गयी है। इसके अलावा सह आरोपी रामराज, उसकी पत्नी शेषमता और बहू ममता को आजीवन कारावास एवं पचास-पचास हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि यह मामला 22 मई वर्ष 2021 का है। इस दिन रात के लगभग नौ बजे बरिया निसारु गांव के निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार, उसकी पत्नी 33 वर्षीय ज्योति और उनके मासूम बच्चों 10 वर्षीय अंशिका, 06 वर्षीय शक्ति और 04 वर्षीय ध्रुव सागर को रामराज, शेषमता, ममता और पवन कुमार ने धारदार हथियार से निर्दयतापूर्वक काटकर मौत के घाट उतार दिया था।

उन्होंने बताया कि मृतका ज्योति के पिता भगवान दीन ने इस मामले की रिपोर्ट इनायतनगर थाने में लिखायी थी। उन्होंने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद का था। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या की गयी थी। जिसमें उसके माता-पिता और तीन बच्चे शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनकी हत्या इनके रिश्तेदारों ने जमीनी विवाद को लेकर की थी।

सिंह ने बताया कि अदालत ने करीब 01 वर्ष की सुनवाई के बाद आज अपना फैसला सुनाया है। सजा सुनाये जाने के बाद अभियुक्तों को जिला मंडल कारागार भेज दिया गया।

Tags: ayodhya newscrime news
Previous Post

पुलिस भुठभेड़ में एक गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Next Post

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Amazon India

सेल और बिग बिलियन डेज सेल के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट को लगा झटका

17/10/2020
CM Vishnu Dev Sai

बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता : मुख्यमंत्री साय

17/12/2024
Head constable hanged his life in Meerut

मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version