Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की कोईरौना थाना पुलिस ने रविवार को अवैध गांजा (Ganja) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मादक द्रव्यों की तस्करी तथा अन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

निर्देशों के क्रम में थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा रविवार को चेकिंग के दौरान बाल्मिकी चौराहा के पास से अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी कोचारी, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर को एक थैला के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान थैली में एक किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा (Ganja) बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त केेे विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेेल भेज दिया गया।

Exit mobile version