Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच साल में एक अरब 39 करोड़ सैलानियाें ने किया यूपी का दीदार

Tourists

One billion 39 crore tourists visited UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में पिछले पांच सालों के दौरान एक अरब 39 करोड़ से अधिक देशी और विदेशी पर्यटकों (Tourists) ने यहां के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों का दीदार किया है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि वर्ष 2018 से अप्रैल, 2023 तक कुल 139.37 करोड़ पर्यटक (Tourists) प्रदेश के धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पौराणिक स्थलों के भ्रमण पर आये। इसमें 10607627 विदेशी पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2019 में यूपी आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की रैकिंग भारत वर्ष के अन्य राज्यों की तुलना में क्रमशः प्रथम एवं तीसरी थी। कोरोना कालखण्ड में पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आई लेकिन मौजूदा समय में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य में उ0प्र0 के पर्यटन स्थल पर्यटकों (Tourists) के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं जिससे उप्र का पर्यटन उद्योग विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। यूपी में पर्यटन की दृष्टि से अनेकों ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। जिनकी अद्भुत सुन्दरता पर्यटकों को आकर्षित करती रहती है।

श्री सिंह ने बताया कि पर्यटन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें भारी निवेश की संभावना के अलावा रोजगार से लेकर राजस्व अर्जन की असीमित संभावनायें हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार अवस्थापना सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। प्रदेश में रेल, वायु, सड़क तथा जल मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद है। काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज तथा आगरा जैसे स्थल मौजूद हैं। इन स्थलों पर पर्यटकों की गतिविधियॉ लगातार बढ़ रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

पर्यटन विभाग उप्र की ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग करने में लगा हुआ है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सात करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है।

Exit mobile version