• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में कोरोना से एक मौत, 24 घंटे में 1000 के पार नए केस

Writer D by Writer D
20/04/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना (Corona) की विस्फोटक रफ्तार जारी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 1,009 मामले सामने आ गए हैं। एक शख्स की मौत भी हो गई है। कल दिल्ली में कोरोना के 601 मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले कई दिनों से लगातार दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में संक्रमण दर 5.70% पहुंच गया है। 314 लोग ठीक होकर वापस भी आए हैं। अब चिंता की बात ये है कि 10 फरवरी के बाद राजधानी में एक बार फिर मामले हजार पार हुए हैं।

10 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 1104 मामले सामने आए थे। अब मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में टेस्टिंग अभी तक ज्यादा नहीं बढ़ाई गई है। एक्सपर्ट भी इस ट्रेंड पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को राजधनी में कुल 17701 कोरोना टेस्ट किए गए थे, यहां भी आरटीपीसीआर की संख्या सिर्फ 9581 रही। ऐसे में आने वाले दिनों में टेस्टिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

हार्ड इम्‍यूनिटी के कारण नहीं दिखेगा संक्रमण का असर, चौथी लहर में नहीं बदलेगा संक्रमण का स्‍वरूप

अब दिल्ली में इन बढ़ते मामलों के बीच सरकार अलर्ट हो गई है। अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बूस्टर डोज को सरकारी अस्पतालों में फ्री करने पर विचार किया जा रहा है।  बुधवार को DDMA की अहम बैठक भी हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि पब्लिक एरिया में मास्क को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

वहीं स्कूलों को लेकर कहा गया कि ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहने वाली हैं लेकिन प्रशासन को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने तक, हर नियम का पालन जरूरी रहेगा।

वहीं दिल्ली सरकार ने अब ये भी फैसला किया है कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वैसे दिल्ली के अलावा यूपी के भी कई इलाकों में अब मास्क को फिर अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें एनसीआर के इलाके भी शामिल हैं। इस समय दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर कुछ राज्यों में कोरोना की वापसी हो गई है और जमीन पर कुछ पाबंदियों का दौर भी शुरू होता दिख रहा है।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india till nowcorona cases increasescorona trackercorona virus updatesCoronaviruscoronavirus casescoronavirus in indiacoronavirus in india latest newscoronavirus indiacoronavirus india live newscoronavirus india mapCoronavirus India Newscoronavirus latest newscoronavirus latest news in indiacoronavirus latest news in india in hindiCoronavirus LIVE Newscoronavirus mapcoronavirus news in hindicoronavirus trackercovid 19 tracker indiacovid-19 india tracker livehindi newslive coronavirus newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsकोरोना वायरसकोरोना वायरस न्यूजकोरोना वायरस लाइव अपडेटकोरोना वायरस लेटेस्ट न्यूज़कोविड 19कोवि़ड-19गुजराततमिलनाडु वैश्विक महामारीदिल्लीमहाराष्ट्र
Previous Post

मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहुंचे काशी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

कोरोना भी नहीं रोक पाई दिल्ली की जीत, पंजाब को नौ विकेट से पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
Next Post

कोरोना भी नहीं रोक पाई दिल्ली की जीत, पंजाब को नौ विकेट से पीटा

यह भी पढ़ें

madan kaushik

सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से जनसेवा जारी : मदन कौशिक

01/06/2021
PM Modi inaugurated 167 projects worth Rs 5500 crore

पीएम मोदी ने किया 5500 करोड़ की 167 परियोजनाओं का शुभारंभ

13/12/2024
Road Accident

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पिता की मौत, मां-बेटे गंभीर

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version