Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

द्वारका कोर्ट के अंदर चेंबर में चली गोली से एक की मौत, आरोपी वकील गिरफ्तार

dwarka court

द्वारका कोर्ट चेम्बर में चली गोलियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में द्वारका कोर्ट के अंदर चेंबर में गोलीबारी हुई है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की द्वारका कोर्ट में वकील के चेम्बर के बाहर गोली लगने से 45 साल के स्वीकार लूथरा की मौत हो गई। स्वीकार का आपराधिक बैकग्राउंड था। गोली किन हालात में चली, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। द्वारका कोर्ट में चेंबर नंबर 444 में सोमवार रात को करीब 9 बजे गोली चलने की घटना घटी है। ये चेंबर अरुण शर्मा नाम के वकील का है।

घटना के दौरान कई वकील और अन्य लोग यहां पर मौजूद थे। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आतंकियों ने कानपुर से खरीदी थी पिस्टल, ATS की पूछताछ में किया खुलासा

बता दें कि इन दिनों दिल्ली में अपराध के मामले बढ़ गई है। रविवार को खबर सामने आई थी कि दिल्ली का उत्तम नगर टर्मिनल इलाका उस वक्त गोलियों से गूंज उठा जब पुलिस और लूट के आरोपियों के बीच कई राउंड फायर हुई। एक आरोपी घायल होने से पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 7 जुलाई को एक घर में हुई लूट के मामले में पुलिस को दो आरोपियों की तलाश थी। जांच के बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी मुकुल और अंकुश उत्तम नगर टर्मिनल से गुजरेंगे। इस सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात से ही घेराबंदी कर ली। रविवार सुबह दोनों बदमाश तय जगह से गुजरे, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद एनकाउंटर हो गया।

Exit mobile version