Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टायर फर्म में फटा कंप्रेसर, कारीगर की उड़ गई खोपड़ी; चीथड़े देख कांप गईं लोगों की रूह

Compressor Explosion

Compressor Explosion

आगरा। जिले में गुरुवार की दोपहर टायर फर्म में कंप्रेसर मशीन फट (Compressor Explosion)  गई। हादसे में एक कारीगर की मौत हो गई। वहीं दुकान मालिक घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां हिंदुस्तान टायर फर्म के नाम से एक दुकान है। जहां छोटे-बड़े टायरों की मरम्मत की जाती है। दुकान में काम करते समय अचानक कंप्रेसर मशीन फट (Compressor Explosion)  गई। लोहे का एक टुकड़ा उछलकर तेजी से कारीगर साहिल के सिर में जा लगा।

लोहे का टुकड़ा लगते ही कारीगर का आधा सिर उड़ गया। चीथड़े देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुकान मालिक साहिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आधा किमी तक इसकी गूंज सुनाई दी।

सलमान खान की लाइव इवेंट में अचानक बिगड़ी तबीयत, फैंस ने जताई चिंता

आवाज सुन लोग भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version