Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारिश में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

Dead Bodies

Dead Bodies

रायबरेली। जिले की महराजगंज तहसील में गुरुवार को हो रही लगातार बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार के गिरने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत (Died) हो गयी।

महराजगंज इलाके के तहसीलदार अनिल पाठक ने बताया कि बसन्तपुर गांव में दुक्खी (60) पुत्र पराग की सुबह करीब साढ़े सात बजे कच्ची दीवार के गिरने से उसकी चपेट में आ कर मौत हो गयी। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में लगातार बारिश हो रही है।

पाठक ने बताया कि हादसे के वक्त दुक्खी दीवार के पीछे सुबह सुबह नहा रहा था। यह दीवार करीब छह फुट ऊंची थी। इस दौरान दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई और दुक्खी उसके नीचे दब गया। घायल अवस्था में उसे परिजन अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version