Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आटा चक्की फटने से एक की मौत, एक घायल

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फिरोजाबाद। जिले के खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में शुक्रवार को आटा चक्की का पाट फटने (Flour Mill Explosion) से दो लोग घायल हो गए। घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम (Dead) तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि गांव सांती निवासी महाराज सिंह की टैक्टर चक्की है। वह गांव–गांव जाकर आटा पीसने का काम करते है। शुक्रवार को वह गांव नगला हिम्मत ट्रैक्टर की आटा चक्की लेकर गया था। देवशंकर (45) और अरविंद (35) अन्य ग्रामीणों के साथ चक्की के पास खड़े होकर गेंहू पिसा रहे थे। तभी चक्की का पाट फट गया और देवशंकर और अरविंद घायल हो गए। हादसा होते ही गांव में अफरा तफरी मच गयी।

ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने देवशंकर को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद की हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना पर खैरगढ़ ‌थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

Exit mobile version