• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव और फायरिंग में गोलीबारी में एक की मौत

Writer D by Writer D
13/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
idol immersion

idol immersion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले में उस वक्त बवाल हो गया जब लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन (Idol Immersion) करने के लिए जा रहे थे। विसर्जन के जूलूस के दौरान दो समुदाए के लोग आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक डीजे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और फायरिंग होने लगी। विशेष समुदाए के लोगों का आरोप है कि विसर्जन यात्रा के जुलूस में आपत्तिजनक नारेबाजी की जा रही थी। दोनों समुदाय में आपस में कहासुनी होने के बाद पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू हो गई। पथराव और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है। हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामला थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव का है। यहां रविवार शाम मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन (Idol Immersion) के लिए निकली थी। जुलूस जब महराजगंज बाजार में पहुंचा और लोग जयकारा लगाते हुए अब्दुल हमीद के घर के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मूर्तियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ ​​पुतई और एक अन्य शख्स भी घायल हो गया।

‘मूर्तियों का विसर्जन (Idol Immersion) रोक दिया गया है’

घायलों को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जब यह सूचना महाराज गज बाजार पहुंची, तो विसर्जन के लिए जा रहे लोगों ने वाहनों और घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस घटना में चार घर जलने की खबर है। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मूर्तियों का विसर्जन (Idol Immersion) रोक दिया गया है।

बवाल के बाद एसपी का एक्शन

बहराइच में मूर्ति विसर्जन (Idol Immersion) में बवाल के बाद पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। हरदी के थाना अध्यक्ष एसके वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं महसी के चौकी इंचार्ज शिव कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। एसपी ने एडीजी केएस प्रताप के निर्देश के बाद ये बड़ी कार्रवाई की है।

भारी पुलिस बल तैनात

एडीजी जोन और डीआईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। फायरिंग और पथराव के बाद इलाके में भारी तनाव है। मृतक के परिजन और विसर्जन में शामिल लोग आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

Tags: Bahraich Newscrime newsidol immersionup news
Previous Post

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने शुरू किया जनता दरबार

Next Post

मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात, राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात, राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं: सीएम धामी

03/05/2023
Zeenat Aman

जीनत अमान के बॉलीवुड में पूरे हुए 50 साल, ‘लैला ओ लैला’ गाकर किया सेलिब्रेट

11/03/2021
ganesh chaturthi

बेहद शुभ योग में होगा पार्वती पुत्र का आगमन, इन राशियों को मिलेगा गजानन का आशीर्वाद

09/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version