Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रक से टकराई बोलेरो, दरोगा सहित चार सिपाही घायल; एक की मौत

Accident on Lucknow-Agra Expressway

Accident on Lucknow-Agra Expressway

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Agra Expressway) पर शिकोहाबाद के नगला खंगर इलाके अंतर्गत 68 माइल  स्टोन पर एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में अपहृत बेटी की मां मीना की मौत हो गई।

उप निरीक्षक जयशंकर पांडे, कांस्टेबल सुरजीत, सुभम और महिला सिपाही मंजू लता के अलावा, अपहृत प्रांशी, प्रेमी नरेंद्र और चालक संतराम घायल हो गए। ये सभी कबरई महोबा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है।

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़ा ड्रोन, SPG से लेकर दिल्ली पुलिस तक अलर्ट

जानकारी मिली है कि बोलेरो दिल्ली से महोबा जा रही थी। पुलिसकर्मी लड़की को दिल्ली से बरामद कर ला रहे थे। अपहृत लड़की की मां मीना पत्नी रमाकांत निवासी कवरई महोबा की मौत हो गई।

Exit mobile version