Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराने से एक की मौत, छह घायल

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

मुरादाबाद। थाना छजलैट क्षेत्र में गुरुवार को अनियंतित्र स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे (road accident) में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। हादसे के समय राजस्थान के अलवर का परिवार हरिद्वार जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के अलवर निवासी एक परिवार छह लोग स्पार्कियो कार में सवार होकर हरिद्वार गंगा नहाने जा रहे थे। गुरुवार शाम को छजलैट थानाक्षेत्र के लदावली गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे (road accident) में कार सवार (65 वर्ष) प्रेम चंद्र की मौत हो गई। जबकि कार सवार कंजोड़ दास, उनकी पत्नी रेखा, बेटी खुशी, बाबूलाल और हमेत घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बढ़ी मुश्किलें, कुर्क की गई चार करोड़ की संपत्ति

थाना छजलैट एसओ राम प्रताप ने बताया कि राजस्थान अलवर निवासी यह परिवार हरिद्वार जा रहा था। परिवार के एक सदस्य का देहांत हो गया था, इसीलिए हरिद्वार गंगा नहाने जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Exit mobile version