Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुरुष वेश्या बनाने का झांसा देकर एक लाख 54 हजार की ठगी

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव के निवासी एक युवक से पुरुष वेश्या बनाने के नाम पर अज्ञात साइबर ठगों ने ।,54,430 रुपये की ठगी की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस थाना सेक्टर 49 के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव के कल्याण कुंज कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया और पुरुष वेश्या बनाने का प्रस्ताव दिया।

सिंह ने कहा कि पीड़ित का आरोप है कि प्रस्ताव देने वाले लोगों ने कई मौकों पर पटेल से कुल ।,54,430 रुपये वसूले जो शिकायतकर्ता ने उनके खाते में जमा किये।

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से बलात्कार

थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को मोटी कमाई का लालच देते हुए पैसे वसूल किये। सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। नोएडा, एनसीआर में इस तरह का यह पहला मामला है जब पुरुष वेश्या बनाने के नाम पर साइबर ठगों ने किसी को अपने जाल में फंसाया है।

बताया जा रहा है कि महानगर क्षेत्र में आजकल महिला वेश्या की तरह ही पुरुष वेश्या का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। सुरक्षा एजेंसी जिम तथा बॉडीबिल्डिंग चलाने की आड़ में यह धंधा काफी फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन दिए जाते हैं।

Exit mobile version