Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे पर एक लाख का इनाम

Vijay Mishra

Vijay Mishra, vishnu mishra

भदोही। जिले के ज्ञानपुर से पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के फरार बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगस्त 2020 से फरार विष्णु मिश्रा के खिलाफ भदोही पुलिस ने सितंबर 2020 से लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा है, ताकि वह विदेश न भाग सके।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विष्णु मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उस पर पहले से घोषित 25 हजार रुपए की इनामी राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि विष्णु मिश्रा के खिलाफ थाना गोपीगंज में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चार बार विधायक रह चुके विजय मिश्रा पर उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद 14 अगस्त, 2020 को मध्य प्रदेश से पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया। विजय मिश्रा इस वक्त  आगरा जेल में बंद हैं और इसी मामले में उनकी पत्नी राम लली मिश्रा को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है, जबकि विष्णु मिश्रा तबसे फरार है।

Exit mobile version