Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक लाख का इनामी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

arrested

One lakh reward Rajesh Singh arrested from Chhattisgarh

लखनऊ। गोमतीनगर थाना की पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश राजेश सिंह उर्फ रमेश को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार (Arrested) किया है। अभियुक्त मूलरूप से बनारस जिले का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्राची सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है कि गोमतीनगर थाना एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें एक व्यक्ति लोकनाथ का अपहरण कर परिवार से फिरौती मांगी गई थी। रकम मिलने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उस व्यक्ति की हत्या का शव को छिपा लिया गया था। इस मामले में जो मुख्य अभियुक्त राजेश सिंह था। उसके साथ 12 अभियुक्त थे। 02 मार्च 2007 को गाजीपुर में एक मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त निसार अहमद की मौत हुई थी।

उसके पांच अप्रैल 2007 को राजेश सिंह और उसके सह अभियुक्त वैभव सिंह के ठिकाने का पता लगाकर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। चार-पांच साल पहले जब वह जमानत पर जेल से बाहर आया तब से फरार चल रहा था। उसे बुधवार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर पुलिस आयुक्त की ओर से एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने बताया कि वह दुर्दांत अपराधी है, उसने बनारस में रहते हुए कई पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की है। उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version