Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, सात घायल

Road Accident

Road Accident

प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र में नहर ददोली के समीप शनिवार भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक युवा किसान की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज निवासी विनोद पटेल 40वर्ष और आस-पास के लोग ट्रैक्टर से शनिवार भोर बाजार जाने के लिए निकले। लेकिन सोरांव थाना क्षेत्र के नहर ददोली गांव के समीप ट्रैक्टर में किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पहुंचे और ग्रामीणों ने पुलिस एवं परिवार के सदस्यों को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग एवं पुलिस पहुंची। पुलिस हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने विनोद पटेल को मृत घोषित कर दिया और हादसे में घायल सात लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया।

उधर खबर मिलते ही अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष व सोरांव के विधायक डाॅ. जमुना प्रसाद सरोज अपने कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने के लिए कहा और विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अपना दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इस सम्बन्ध में सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया और घायलों का हाल चल लेने अस्पताल भी गए।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एक युवक की जान चली गई। तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version