• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में प्रताड़ना के हुए शिकार सिखों को भारत लाने की चल रही तैयारी

Desk by Desk
02/08/2020
in Categorized, Main Slider, क्राइम, यात्रा
0
सिखों को भारत लाने की चल रही तैयारी

सिखों को भारत लाने की चल रही तैयारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद अफगानिस्तान में प्रताड़ना के शिकार हुए सिखों को भारत लाया जा रहा है। करीब सात सौ और सिखों को भारत लाने की तैयारी चल रही है। बीते 26 जुलाई को 11 सिखों का पहला जत्था भारत पहुंचाया गया था। पहला जत्था भारत पहुंचने पर भाजपा के नेताओं ने एयरपोर्ट पहुंच कर जोरदार स्वागत किया था। इन सिख परिवारों को दिल्ली में गुरुद्वारे में ठहराया गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी के रहने का इंतजाम देख रही है।

बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी सरदार आरपी सिंह ने शनिवार को कहा, “पहला जत्था आने के बाद अभी अफगानिस्तान से करीब सात सौ और सिखों ने आने की इच्छा जताई है। अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास ऐसे सिखों के संपर्क में हैं। सभी सिखों को भारत लाने की तैयारी है। अफगानिस्तान में रहने वाले इन ज्यादातर सिखों के सगे-संबंधी तिलक नगर में रहते हैं। ऐसे में इनके रहने आदि की व्यवस्था करने में कोई दिक्कत आने वाली नहीं है।

सरदार आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक फैसले की वजह से ही अफगानिस्तान में प्रताड़ना के शिकार सिख बंधुओं का आगमन संभव हो सका है। अगर नागरिकता संशोधन कानून नहीं बनता तो फिर पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार, हिंदू, सिखों आदि को भारत में नागरिकता नहीं मिल पाती।

देश में नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद बीते 26 जुलाई को अफगानिस्तान के 11 सिखों का पहला जत्था भारत पहुंचा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पहले जत्थे के सिखों का स्वागत करते हुए कहा था कि तालिबानी आतंक का शिकार होकर आए सिखों को रहने की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सरदार आरपी सिंह ने बताया कि अफगानिस्तान से आने वाले सिखों के रहने व खाने आदि की कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। जो लोग सीएए का विरोध करते थे, उन्हें आज सीएए का महत्व समझ में आ रहा होगा।

Tags: Ongoing preparationsSikh victims of torture in Afghanistan to Indiaप्रबंधक कमेटीसरदार आरपी सिंह
Previous Post

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, नहीं होगा लॉकडाउन

Next Post

कैबिनेट मंत्री कमला वरुण का निधन सरकार के लिये अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
मंत्री कमला वरुण का निधन

कैबिनेट मंत्री कमला वरुण का निधन सरकार के लिये अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

सत्ता में PM के 20 साल पूरे, JP नड्डा ने गिनाईं PM की योजनाएं

07/10/2021
murder

ब्लेड से गला काट कर नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

09/01/2022
G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

16/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version