Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिक्षा और संस्कार में सुधार आने के बाद ही रेप जैसे अपराध खत्म होंगे : सत्यपाल

सत्यापल सिंह

सत्यापल सिंह

मुम्बई के पूर्व कमिश्नर एवं स्थानीय सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था सुधरी है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध सामाजिक स्तर से खत्म होते है। शिक्षा और संस्कार में सुधार आने के बाद ही रेप जैसे अपराध खत्म होंगे।

गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगाकर कर रहे थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

उन्होंने हाथरस में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि लोकतांत्रिक विरोध करने का सभी को अधिकार है, लेकिन अपराध का राजनीतिकरण नही होना चाहिए। जिस तरह से विपक्षी पार्टियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल से किसानों को कोई भी नुकसान नही है। वह अपनी फसल पहले की तरह अब भी कही भी बेच सकते है। कुछ पार्टियां बिल के विरोध में किसानों को भड़काने का काम कर रही है। बीजेपी किसानों और हर वर्ग के हित की पार्टी है।

जमीन विवाद के चलते पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मुख्यारोपी गिरफ्तार

सांसद ने कहा कि 90 प्रतिशत रेप की घटनाओं को अंजाम जान पहचान वाले देते है लेकिन फांसी की सजा से भी रेप की घटनाएं नही रुकेगी। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को आगे आना पड़ेगा। साथ ही शिक्षा और संस्कार मिलने से भी रेप की घटनाओं पर असर पड़ेगा।

Exit mobile version