Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे है, किसान धोखे का जवाब वोट से देगें : अखिलेश

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा महंगाई और फसल का दाम न मिलने से दोहरी मार झेल रहे किसानों के मामले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि किसान को उम्मीद थी उसको भाजपा नेताओं के वादो के अनुसार फसल की लागत का डयोढ़ा मूल्य मिल जाएगा और उसकी आय दुगुनी भी हो जायेगी। उसने भी सपना देखा था कि अब वह भी खुशहाल जिंदगी जिएगा लेकिन धोखेबाज सरकार के मुखिया अधूरे वादों के साथ जनता के बीच झूठी बयानबाजी में व्यस्त है।

उन्होने कहा कि चार साल में गन्ने के दाम एक रूपया भी न बढ़ाने वाली भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे है। किसान धोखे का जवाब अपने वोट से देगें। चालू सीजन में भी गन्ने की सामान्य, अगेती व अस्वीकृत प्रजाति का मूल्य क्रमशः 315,325 और 310 रूपए क्विंटल ही रहेगा।

आठ मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ का गांजा बरामद

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसान कितनी बदहाली में जी रहा है इससे स्पष्ट है कि इस समय चीनी मिलों पर प्रतिदिन दो करोड़ रूपया बकाया हो रहा है। 14 दिन के बाद किसान की अवशेष राशि बकाया श्रेणी में आ जाती है। अब तक प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 10,174 करोड़ रूपये का बकाया हो चुका है। इसके साथ कानूनी तौर पर ब्याज देय होता है, जो नहीं दिया जा रहा है। परेशान गन्ना किसान आत्महत्या को मजबूर हो जाता है।

उन्होने कहा कि 2012 में सपा सरकार ने अस्तित्व में आने के बाद एक मुश्त गन्ने की राज्य परामर्श कीमत में 40 रूपये की वृृद्धि की गई थी। समाजवादी सरकार ने किसानो की कर्जमाफी के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा दी थी। किसानों के लिए पेंशन तथा फसल बीमा की भी व्यवस्था की गई थी। समाजवादी सरकार की कृषिपरक नीतियों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।

बसपा को लगा बड़ा झटका, कई नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

श्री यादव ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानों के हितो के लिए संघर्षशील रही है। किसान यात्रा, समाजवादी किसान घेरा, ट्रैक्टर के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने हाल में किसानों के समर्थन में किए थे। आगे भी किसानों की हर मांग के साथ समाजवादी रहेगे।

Exit mobile version