Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तिहाड़ जेल से रिहा हुए ओपी चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

OP Chautala

OP Chautala

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला आज करीब सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उनके पोते कर्ण चौटाला उनके साथ रहे।

केंद्रीय मंत्रियों की टीम जल्द ही हर हफ्ते जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगी : जितेंद्र सिंह

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने पहुंचे।

Exit mobile version