Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस ग्रह को मजबूत करता है यह रत्न, उपचार बहुत कारगर होता है

Opal Gem

Opal Gem

जीवन में समस्याओं से निजात पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अनेक उपाय बताये गए है। रत्नों की महिमा के बारे में बताया गया है। ज्योतिषीय उपायों में रत्न बहुत चमत्कारी होते है। मान्यता है कि रत्न पहनने से कुंडली के कमजोर ग्रह को शक्ति मिलती है। रत्न का उपचार बहुत कारगर होता है।

ओपल रत्न (Opal Gem) हीरे का सबसे उत्तम रत्न है, इसे ‘रत्नों की रानी’ भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से दूर देश ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, लेकिन अब यह दुनिया के अन्य हिस्सों में भी आसानी से उपलब्ध है।

ओपल (Opal Gem) जन्म कुंडली में कमजोर ग्रह शुक्र का उपचार करता है। यह हीरे का विकल्प है। कभी कभी तो यह हीरे से भी ज्यादा अच्छा रिजल्ट देता है। इसे चांदी की धातु में पहनना शुभ होता है।

1. ओपल रत्न (Opal Gem)  वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के बीच कलह को दूर करने में सहायक होता है। अगर शादीशुदा जिंदगी में तलाक की स्थिति आने लगे तो ओपल धारण करने से इसे बहुत हद तक दूर किया जा सकता है।

2. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ओपल रत्न (Opal Gem) शुक्र ग्रह के प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए पहना जाता है।

3. ओपल (Opal Gem) किसी किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन पहना जा सकता है। इसे दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में पहनना अच्छा होता है। इसे धारण करने से पहले कच्चे दूध या गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए।

Exit mobile version