सिद्धार्थनगर। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत उजाला आजीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा विकास खंड-बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 7 टोला परसपुर सिद्धार्थनगर में चस्का फास्ट फूड एण्ड रेस्टोरेंट का उदघाटन बरगदी चौराहा पर खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर सुरेश कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान ब्लाक मिशन प्रबंधक राम गिरीश यादव, एडीओ आई.एस.बी. शशि शौरभ, सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य जहूर खान, जिला पंचायत सदस्य सबलू सहानी, ग्राम प्रधान चकईजोत लालजी जायसवाल, ग्राम प्रधान बरगदी प्रभात चौधरी, रामसुभग पासवान, इरफान अहमद, समूह दीदी प्रमिला, चंद्रकला आदि लोग उपस्थित रहे।
चस्का फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट का बीडीओ ने फीता काट कर किया उद्घाटन
