• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरेआम युवक पर बरसाई गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव थाना कोतवाली सदर के अंतर्गत मोहल्ला चौधराना में देर रात उस समय हडकंप मच गया। जब गोलियों की तड़तडाहट की आवाज लोगों के कानो तक पहुंची। एक युवक के सीने में गोली मारी गयी थी। जो खून से लथपथ था। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। उधर चर्चा यह है कि सट्टेबाजी के पैसे को लेकर यह विवाद हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के किला चौकी क्षेत्र में रविवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार बैग कारोबारी की घर से छह सौ मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायर की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते बदमाश भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचे और जांच की। जुए के रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या की चर्चा है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के जेरधुस निवासी नफीस उर्फ मानू (35) रविवार दोपहर लगभग तीन बजे बहन रुखसार से टीकरगढ़ी में रहने वाली पत्नी अनीशा बेगम की मौसी के घर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। रात लगभग साढ़े नौ बजे घर से छह सौ मीटर दूर मोहल्ले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर भाग निकले।

सूचना पर सीओ कृपाशंकर व कोतवाल अखिलेश मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को नफीस की बाइक लॉक मिली। बाइक की चाभी न मिलने से अंदेशा जताया जा रहा कि बाइक में कोई दूसरा भी था, जो सूनी गली में वारदात कर निकल गया। पुलिस ने शक पर एक को हिरासत में लिया है। उधर चर्चा यह है कि सट्टे के पैसों को लेकर विवाद हुआ।

उधर, नफीस की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखकर पिता अब्दुल गनी, मां शाबरा, पत्नी अनीशा बेगम व भाई अलीम बेहाल हो गए। एएसपी शशि शेखर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उधर, देर रात पिता की तहरीर पर पुलिस ने राशिद, सलमान और दानिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

Tags: crime newsunnao newsup news
Previous Post

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति की मौत

Next Post

15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
arrested

15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

road accident

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत पांच की दर्दनाक मौत

23/06/2023
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव से की बात, हर सहयोग का किया वादा

17/11/2024

तलाक के बाद Samantha Ruth को मिल रहे हैं बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version