Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Operation Ganga: यूक्रेन से 200 छात्रों को लेकर विमान से भारत पहुंचे वीके सिंह

गाजियाबाद। यूक्रेन (Ukraine)  में फंसे छात्रों को लेकर सोमवार शाम को अंतिम विमान केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह (VK Singh) की अगुवाई में हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंच गया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कीव में भारत के रहने वाले हरजोत सिंह गोली लग गयी थी। उनको भी भारत वापस लाया गया है। छात्रों व उनके परिजनों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा नाम से एक विशेष अभियान चलाया और सभी भारतीय छात्रों को सकुशल भारत लाया गया है। इसकी अगुवाई गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने की है। जनरल वीके सिंह खुद यूक्रेन पहुंचे और करीब 3000 से भी ज्यादा छात्रों को भारत लाया गया है।

Operation Ganga: यूक्रेन के पड़ोसी देशों से आज विशेष उड़ानों से 2100 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी

आज भारत की आखिरी फ्लाइट सभी भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पहुंची है। जैसे ही भारत आने वाले छात्रों के परिजनों को यह सूचना मिली तो बड़ी संख्या में छात्रों के परिजनों के अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद रहे और सभी भारतीयों को सुरक्षित लाने वाले जनरल वीके सिंह और सभी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पोलैंड एयरपोर्ट से इस विमान से लगभग 200 विद्यार्थियों की वतन वापसी हुई है।

Exit mobile version