• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संचालित बाढ़ कार्यों को 31 मई तक हर हाल में पूरा कराया जाए : महेंद्र सिंह

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बाराबंकी, राजनीति
0
mahendra singh

mahendra singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने संचालित बाढ़ कार्याें को 31 मई तक हर हाल में पूरा कराये जाने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने आज बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गोबरहा में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर संबंधित सहायक अभियंता राकेश भास्कर तथा ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्माण कार्याें में पारदर्शिता एंवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि महामारी का बहाना बनाकर यदि किसी ठेकेदार के कार्य में गुणवत्ता की कमी पायी जायेगी तो उसका भुगतान रोक दिया जायेगा। उन्होंने गोबरहा के अलावा हाता, तेलवारी तथा कहारनपुरवा में बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

डा0 महेन्द्र सिंह ने वर्षाकाल से पहले बाढ़ से संबंधित सुरक्षा परियोजनाओं को 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बरसात के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में जलप्लावन की समस्या को दूर करने के लिए सभी नालों की सफाई भी आगामी 31 मई तक किये जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आंशिक कोरोना कफ्र्यू के बावजूद भी बाढ़ से बचाव संबधी परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूरा किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता को गम्भीरता से लिया जायेगा और सबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

CM योगी के निर्देश पर, 75 जिलों में 79 अस्पतालों में श्मिशन ऑक्सीजन का चयन पूरा

उन्होंने कहा कि गतवर्ष मानसून से पूर्व की गयी तैयारियों के चलते बाढ़ से कोई नुकसान नहीं हुआ और बांधों तथा तटबंधों को सुरक्षित बनाये रखने में सफलता प्राप्त हुई। इस वर्ष भी एक्शन मोड पर कार्य करते हुए प्रदेश के बाढ़ से संवेदनशील जिलो में सभी तैयारियां पूरी करनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दूरगामी निर्णय लेते हुए जनवरी में ही बाढ़ के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी, जिसके फलस्वरूप 184 परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गयी तथा सारे कार्य शुरू करा दिये गये। जिसमें से 06 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और शेष प्रगति के अन्तिम चरण में है।

श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशिंक कोरोना कफ्र्यू को देखते हुए कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाॅल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा श्रमिकों को माॅस्क, सैनेटाइजर उपलब्ध कराकर उनका समुचित उपयोग किये जाने के बारे में भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे कार्याें का स्थलीय निरीक्षण कराकर उसकों समय से पूरा कराया जाना हैं इसलिए संबधित अभियंता इन निर्देशों को गम्भीरता से लेते हुए बरसात से पहले सभी कार्याें को गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित करे।

दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SSI समेत छह पुलिसकर्मी घायल

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में सिंचाई विभाग के तहत 254 बाढ़ परियोजनाएं संचालित थी, जिनमें से 83 परियोजनाओं को वर्ष 2020 में जून तक पूरा कर लिया गया था। इसके अलावा अतिसंवेदनशील स्थलों पर जहां बाढ़ परियोजनाएं स्वीकृत नहीं थी, वहां भी आवश्यक कार्य कराकर बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करायी गयी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि दिसम्बर, 2020 तक 146 परियोजनाएं पूरी की गयी तथा वर्ष के अन्त तक यानि मार्च, 2021 तक 193 परियोजनाएं पूरी की गयी। शेष परियोजनाओं को आगामी मानसून से पहले पूरा कर लिया जायेगा।

Tags: Mahendra Singhup news
Previous Post

जानिए एक एपिसोड के कितने पैसे लेती हैं ये खूबसूरत अदाकारा

Next Post

मंदिरा बेदी को इस तरह वर्कआउट करता देख फैंस का बढ़ा ऑक्सीजन लेवल

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
Seeing Mandira Bedi doing workouts like this, fans increased oxygen level

मंदिरा बेदी को इस तरह वर्कआउट करता देख फैंस का बढ़ा ऑक्सीजन लेवल

यह भी पढ़ें

एलआईसी तथा अन्य कर बचत योजनाएं

कोरोना ने आम आदमी के तन को ही नहीं बल्कि मन को भी किया बीमार

29/10/2020
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

22/01/2026
Underworld don Arun Gawli

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को बड़ी राहत, समय से पूर्व रिहा करने का आदेश

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version