Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विरोध करने वाले किसान खालिस्तानी, पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त : राहुल

राहुल गांधी Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर किसान आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हितों को महत्व देती है।

श्री गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने हितों के लिए समाज का जो भी वर्ग विरोध करता है सरकार उनकी चिंता को दूर करने की बजाय उन्हें देशद्रोही, नक्सली, कोरोना वाहक या खालिस्तानी कहकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास करती है।

पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा का निधन

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “ मोदी सरकार के लिए- विरोध प्रदर्शन करनेवाले छात्र राष्ट्रविरोधी हैं। अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित नागरिक शहरी नक्सली हैं। प्रवासी मजदूर कोविड महामारी के वाहक हैं। दुष्कर्म पीड़ित कुछ भी नहीं हैं। विरोध करने वाले किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त हैं।”

Exit mobile version