• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी-योगी के कार्यों से विपक्ष में बौखलाह : सेवता ज्ञान

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर।  प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष  पूरे होने पर विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने शनिवार को रेउसा से थानगांव होकर रामपुरमथुरा तक तिरंगा यात्रा निकालकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ग्राम रमनगरा में समापन कार्यक्रम में विधायक ने आंकड़ों के जरिए बताया कि किस तरह उनकी सरकार किसान, महिलाओं, गरीबों, छात्रों और युवाओं के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई है। माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित सम्पत्ति जब्त और ध्वस्त की गई हैं। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत सेवता विधानसभा के किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को  धनराशि खातों में दी गई है। साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने ने कहा कि सभी प्रमुख त्योहार, धार्मिक जुलूस, मेले आदि सकुशल सम्पन्न हुए।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए ’मिशन शक्ति अभियान’ संचालित किया गया है। वर्तमान में तृतीय चरण गतिमान है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि योजनाएं लागू की गई हैं। पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। इससे उनके सशक्तीकरण को गति मिल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में  महिला आरक्षियों की भर्ती की गई है।

नागा चैतन्य और सामंथा ने किया तलाक लेने का फैसला, 4 साल बाद हुए अलग

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। यह दर्शाता है कि योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बिचौलियों और दलालों की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। किसानों से बड़े पैमाने पर उनकी उपज की खरीद एमएसपी के तहत की जा रही है। विधायक  ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

योगी सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग पूरी तरह से समाप्त कर दिया। मेरिट के आधार पर ट्रांसफर किए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था में स्थिरता का माहौल बना, जिससे कर्मियों का मनोबल बढ़ा। परिणामस्वरूप विकास कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हुए, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। मोदी-योगी के कार्यों से विपक्ष में बौखलाहट है लोग हताश हैं निराश हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

Tags: sitapur newsTiranga Yatraup news
Previous Post

नागा चैतन्य और सामंथा ने किया तलाक लेने का फैसला, 4 साल बाद हुए अलग

Next Post

सिर्फ चार लफ्ज़ हैं  “नफरत”, इंसान इनको दिल से निकाल दे तो मोहब्बत बढ़ेगी : फात्मा जबीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post

सिर्फ चार लफ्ज़ हैं  "नफरत", इंसान इनको दिल से निकाल दे तो मोहब्बत बढ़ेगी : फात्मा जबीं

यह भी पढ़ें

UP police constable shot dead

यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, शव के पास से मिली दो पिस्टल

22/02/2021

पाक में चीनी की गाड़ी पर फिर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल

28/07/2021
murder

फिरौती न मिलने पर चाट की फेरी लगाने वाले की हत्या कर पांडु नदी में फेंका शव

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version