Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार में एग्जिट पोल से खुश न हो विपक्ष, राजग को मिलेगा बहुमत : नंदकिशोर यादव

बिहार में एग्जिट पोल exit poll in Bihar

बिहार में एग्जिट पोल

पटना। बिहार अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष को ज्यादा खुश नहीं होने की भाजपा ने नसीहत दी है। साथ ही दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलना तय है।

यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं।

प्रतापगढ़ : तीन साल से नशे की दवा देकर पिता कर रहा था नाबालिग बेटी का रेप

उन्होंने कहा, एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं। सर्वे करने वाली कंपनियों का काम है सर्वे करना और उसके माध्यम से हार-जीत का आंकलन करना। हमारा काम है जनता की सेवा करना। विकास की गति को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बनाए रखना।

भूकंप के झटकों से कांपा जम्मू कश्मीर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

यादव ने कहा कि राजग की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, उससे सरकार के प्रति बिहार की जनता का विश्वास बढ़ा है। यही राजग की बड़ी कामयाबी और बड़ी पूंजी है। उन्हें एग्जिट पोल से अधिक बिहार की जनता पर भरोसा है। कई बार एग्जिट पोल फेल भी हो जाते हैं।

Exit mobile version