Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचा विपक्षी दल, दर्शक दीर्घा में बैठे राहुल गांधी

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज 14 विपक्षी दलों के नेता जंतर मंतर पहुंचे। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। जंतर मंतर पर विपक्षी सांसद किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सांसद सेव फार्मस, सेव इंडिया के नारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी समेत जंतर मंतर पर विपक्षी दलों के नेता किसानों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं।

विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हैं।

उल्लू डिजिटल के CEO के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया गंभीर आरोप

किसान नेता राकेश टिकैत ने विपक्ष के इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि, राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने अपने मंच पर किसी नेता को जगह नहीं दी है। सभी नेता दर्शक दीर्घा में बैठे हुए हैं।

Exit mobile version