Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कृषि कानूनों का विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है: अनुप्रिया पटेल

बस्ती। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का हल शीघ्र निकालेगी। सरकार किसानों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। ये विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है।

श्रीमती पटेल ने रविवार को कहा कि किसानों के समस्याओं निदान के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। किसानों के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। किसानों की समस्याओं का हल शीघ्र किया जायेगा और यह विरोध बातचीत से ही बन्द होगा। बड़ी से बड़ी सस्याओं का हल सवांद होता है।

गोण्डा : पांच करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, सात चोर गिरफ्तार

एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। पिछले कार्यकाल मे या इस कार्यकाल मे जो भी योजनाएं सरकार द्धारा संचालित हुई सभी किसानों के हित में हैं। किसानो की मुद्दे को लेकर राजनीतिकरण की आवश्यकता नहीं है।

बिहार में जंगलराज से तेजस्वी का गहरा रिश्ता : मंगल पांडेय

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ है। केन्द्र सरकार निरन्तर सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसानों के लिए निरन्तर लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के छोटे,बड़े किसानों को सरकार द्वारा छह हजार रूपया प्रति वर्ष दिया जा रहा है।

Exit mobile version