• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छापेमारी के लिए पहुंची GST टीम उल्टे पांव भागी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
28/07/2022
in उत्तर प्रदेश, Business, वाराणसी
0
GST

GST

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मलदहिया इलाके में छापेमारी करने पहुंची जीएसटी अधिकारियों की टीम (GST Team) को व्यापारियों ने घेर लिया। इससे बुधवार दोपहर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

व्यापारियों के कड़े रुख को देखकर जीएसटी के अधिकारी टीम (GST Team)  समेत वहां से उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए। नाराज व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल के बाद व्यापार बुरी तरीके से चौपट हुआ है। बावजूद इसके हर तरीके का टैक्स व्यापारी भर रहे हैं। उन्होंने जीएसटी की विसंगतियों पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सारा टैक्स भरने के बाद भी अधिकारी व्यापारियों को चोर समझते हैं इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि सरकार इस पर तत्काल रोक नहीं लगाएगी तो पूरे प्रदेश में लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और अधिकारियों की होगी।

क्या है पूरा मामला

वाराणसी के मलदहिया स्थित राजेश इंडस्ट्रीज प्रतिष्ठान पर बुधवार सुबह 11 बजे अचानक वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा SIB की टीम सर्वे करने पहुंची। शाम 4 बजे तक 3 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इसकी सूचना पर पहुंचे लोहा व्यापार समिति के अध्यक्ष राम भजन अग्रहरि, महामंत्री रजनीश कनौजिया ने अधिकारियों से बातचीत कर कारण जानना चाहा। लेकिन ठोस कारण न बता पाने की वजह से व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों के कड़े रुख को देखकर जीएसटी अधिकारी टीम समेत भाग खड़े हुए।

व्यापारी राजेश जयसवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि काली चादर की जो पूरी लाट है सभी को एक-एक करके तौला जाएगा। यह सुनते ही व्यापारी अपना आपा खो बैठे और अधिकारी वापस जाओ की नारेबाजी शुरू हो गई।

‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे कांग्रेस नेता, अधीर रंजन ने दी ये सफाई

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बीच बचाव करके अधिकारियों को शांत कराया। व्यापारी अपनी बातों पर अड़े हुए थे। कहा कि इस तरह का सर्वे अगर आगे चलता रहा तो व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिस क्षेत्र में जाए वहां के व्यापार मंडल को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करें।

व्यापार मंडल ने सर्वे के नाम पर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न पर शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सड़क पर उतर कर विरोध करने की चेतावनी दी। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान है। इसके बाद भी हम टेक्स्ट समय पर सरकार को दे रहे हैं इसके बावजूद अधिकारी हमें चोर समझते हैं।

अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा, प्रदेश के महामंत्री भूपेंद्र सिंह सोमवती, प्रदेश मंत्री अशोक जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमनाथ विश्वकर्मा, संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोना के कारण व्यापारी ऐसे ही टूटा हुआ है और व्यापार की यह स्थिति है कि व्यापारी दुकानों पर केवल अपना समय बिता रहा है उसके बावजूद व्यापारी सरकार को टैक्स समय पर दे रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से निवेदन करते हैं कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। व्यापारी हमेशा से ही देश की उन्नति में अपना सहयोग देता रहा है। उसके बावजूद अगर उत्पीड़न हुआ तो व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा और सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

Tags: gst raidgst teamup newsvaranasi news
Previous Post

अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

अस्थाई तौर पर स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, जत्थे को चंद्रकूट में रोका गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Ramlala
अयोध्या

गुयाना के उपराष्ट्रपति ने किया रामलला का दर्शन-पूजन

21/02/2026
Sheep
Main Slider

भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से हमला, 30 से ज्यादा की मौत

21/02/2026
4 people died in a road accident
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

21/02/2026
Jagadguru Rambhadracharya
Main Slider

कानून को वापस लेना ही होगा… UGC को लेकर रामभद्राचार्य का सरकार पर हमला

21/02/2026
PM Kisan Nidhi
Business

इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

21/02/2026
Next Post
Amarnath Yatra

अस्थाई तौर पर स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, जत्थे को चंद्रकूट में रोका गया

यह भी पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने बताया कि वह सुबह उठ कर सबसे पहले क्या करती हैं?

19/01/2021
PM Modi-CM Yogi did road show in Ayodhya

नव्य अयोध्या के ‘नायकों’ को देख रामनगरी ने लगाई ‘अगाध प्रेम की डुबकी’

05/05/2024

सऊदी अरब में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.5 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 2486

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version