Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नए कृषि कानून को लेकर किसानों को बरगला रहा है विपक्ष : स्वतंत्रदेव

Swatantra dev

Swatantra dev

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि नए बाजार, नए विकल्प और ज्यादा अवसर प्रदान करने वाले कृषि कानून के बारे में कांग्रेस, सपा-बसपा समेत अन्य विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर उन्हें बरगला रहे है।

बरेली में मण्डल प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों के कल्याण और उनके हितों को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक कार्य किये हैं। नए कृषि कानून से किसानों को नए बाजार, नए विकल्प और ज्यादा अवसर प्रदान करने वाले है लेकिन कांग्रेस, सपा-बसपा सहित अन्य विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर उन्हें बरगला रहे है।

पाकिस्तान के इस्लामिक उपदेशक तारिक जमील कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे विपक्षी दलों द्वारा किसानों को भड़काने की कोशिशों को किसानों से सम्पर्क व संवाद बढ़ाकर विफल करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार किसानों की हितैषी है और उसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में गांव, गरीब, किसान है। किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मण्डल प्रभारी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में चल रहे मतदाता पुर्ननिरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर कार्यकर्ता जनता से सम्पर्क और संवाद बढायें।

Exit mobile version