• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यकर्ता हमारा आधार है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का आभास होना चाहिए कि कार्यकर्ता हमारा आधार है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है, संगठन होगा तभी सरकार संभव है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में हम मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार पर काबिज हुए। 2017 में किसी को इस बात का विश्वास नहीं था कि हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे, लेकिन संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के संबल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। यह जीत इतिहास में दर्ज हो गई।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव को भी बहुत कठिन बताया गया, सपा बसपा के गठबंधन के बाद भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर फिर से विजयी हुए। 2022 के चुनाव में देश विरोधी ताकतें भी सक्रिय हुईं थी, कहा गया कि यूपी में भाजपा को रोक लिया तो दिल्ली में मोदी को रोक लेंगे। नतीजा सबके सामने है, हमने फिर से सरकार बनाई।

जनता का विद्युत व्यवस्था पर विश्वास बना रहे : एके शर्मा

उन्होंने (Keshav Maurya) कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं, विपक्षी झूठे वादों और झूठे दिलासों के दम पर चुनाव में उतरे थे। जनता पर हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मोदी जी के मजबूत नेतृत्व का जादू चला। हमें फिर से गरीब कल्याण का काम करने के लिए जनता ने अवसर दिया है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है, इस बार 75 प्लस का संकल्प हमने लिया है। इसके लिए अभी से जुटने की उन्होंने अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई केवल विपक्षियों से ही नहीं बल्कि देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों से भी है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि किसने सोचा था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए कभी समाप्त हो सकता था, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सकता था, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने की बात की जा सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले दर्शन के लिए 15 हजार लोग जाते थे अब लाख से अधिक लोग आ रहे हैं। हमने न केवल अपने तीर्थ क्षेत्रों का विकास किया है, बल्कि रोजगार के अवसर भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निकाय के चुनाव भी हैं, जिसमें सबको फिर से जुटना है। पार्टी जिसे लड़ाएगी उसे लड़ाना है, मनोयोग से जुटना है और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस सांसद जिताकर भेजने हैं।

Tags: Keshav mauryaLucknow News
Previous Post

IPL Closing Ceremony: रणवीर ने मचाया धमाल, रहमान के सुरों ने लगाई आग

Next Post

Rajya sabha Election: BJP ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्‍ट, यूपी में लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को मिला टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
UP MLC Election Result

Rajya sabha Election: BJP ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्‍ट, यूपी में लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को मिला टिकट

यह भी पढ़ें

cooking oil

ऐसे जानें कुकिंग आयल मिलावटी है या शुद्ध

17/12/2025
असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस अपनी गलतियों पर ध्यान नहीं देती, ऐसी ही रहा तो पार्टी खत्म हो जाएगी

12/11/2020
AKTU

एकेटीयू के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में 200 छात्र को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version