Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम मंदिर भूमि पूजन समारोह का आयोजन बिहार चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है: यशवंत

यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह को बिहार के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राजनीतिक एजेंडा बताया और कहा कि इस समारोह में जो लोग शामिल होंगे वह स्पष्ट तौर पर कोविड-19 महामारी को लेकर केंद्र सरकार के तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगे।

बिहार दौरे पर आए श्री सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि भूमि पूजन के लिए भव्य समारोह का आयोजन केंद्र सरकार के निर्देशों का घोर उल्लंघन है और जो लोग इसमें शामिल होंगे वे बेवजह जोखिम लेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में रामगढ़ के शहीद युवक के घर की पावन मिट्टी अयोध्या गई

उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक समेत अन्य समागम पर पूरे देश में रोक लगाई है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के लिए किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

श्री सिन्हा ने राम मंदिर भूमि पूजन समारोह को भाजपा के पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण बताया और कहा कि भगवा ब्रिगेड इस आयोजन के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ उठाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी चुनाव होता है तो भाजपा के लोग राम मंदिर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने लगते हैं और इस बार भी जब बिहार में चुनाव होना है तब भाजपा के लोग भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में हैं।

 

Exit mobile version