Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बदमाशों का तांडव, फैक्ट्री सुपरवाइजर के परिवार को बंधक बनाकर लूटे 12 लाख

Deputy CMO was held hostage and robbed

Deputy CMO was held hostage and robbed

आगरा। बल्केश्वर क्षेत्र में सोमवार शाम को फैक्टरी सुपरवाइजर के घर में दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई।

बताया गया है कि बदमाशों ने 12 लाख की लूट को अंजाम दिया है। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में भी जुटी हैं।

थाना कमलानगर के बल्केश्वर क्षेत्र में सुनील सिंघल का घर है। सुनील एक फैक्टरी मे सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। बताया गया है कि सोमवार शाम को दो बदमाश घर में घुस गए।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है बंपर तोहफा, सरकार देगी इतने लाख रुपए

घर में मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना पर पहुंचा पुलिस जांच में जुटी है।

Exit mobile version