Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

Aseem Arun

Aseem Arun

समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की छात्राओं से सीधा संवाद किया और शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा, “हमारी बेटियों में अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि यह साबित करती है कि वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार हैं। बेटियों के इस हौसले और प्रतिभा को मैं सलाम करता हूँ।” उन्होंने पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

अभ्युदय योजना को मिलेगा नया आयाम

कॉलेज में संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ का लाभ लेते हुए 80 बच्चों का विभिन्न परीक्षाओं में चयन हो चुका है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं छात्राओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के लिए जल्द ही एक आधुनिक कंप्यूटर लैब की शुरुआत की जाएगी। इस लैब के बनने से अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट और डिजिटल रिसर्च में सीधी मदद मिलेगी।

Exit mobile version