Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

Smartphones

Smartphones

उत्तर प्रदेश सरकार ने पोषण अभियान के तहत जेम पोर्टल से स्मार्टफोन खरीद करने के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख 77 हजार 120 रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान कर दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में पोषण अभियान के तहत जेम पोर्टल से स्मार्टफोन क्रय किये जाने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में नेशनल न्यूट्रीशन मिशन कार्यक्रम के व्यय में प्रति स्मार्टफोन 9440 की दर से कुल 1,23,398 स्मार्टफोन जेम पोर्टल से क्रय के लिए आगणित धनराशि 1,16,48,77,120 (एक अरब सोलह करोड़ अड़तालिस लाख सतहत्तर हजार एक सौ बीस) रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जनपथ व भैंसाकुण्ड में आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण तत्काल शुरू कराएं : पाठक

उन्हाेंने बताया कि स्वीकृत धनराशि का व्यय केवल प्रश्नगत योजना पर ही, समय-समय पर भारत सरकार राज्य सरकार के सुसंगत शासनादेशों द्वारा निर्धारित तत्सम्बन्धी मानकों दिशा-निर्देशों तथा वित्तीय नियमों का अनुपालन करते हुए किया जायेगा और किसी भी दशा में स्वीकृत धनराशि से अधिक का व्यय नहीं किया जायेगा।

Exit mobile version