Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोरबी केबल ब्रिज हादसा: 30 से ज्यादा लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Morbi Jhula bridge accident

Morbi Bridge Incident

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज (Cable Bridge) अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए। हादसे में करीब 35 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ब्रिज रिनोवेशन के बाद हाल ही में चालू किया गया था।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के समय पुल पर बड़ी तादाद में भीड़ मौजूद थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासन की मदद कर रहे हैं। NDRF की 2 टीम मोरबी के लिए रवाना हो गई हैं। कई लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

मुआवजे का ऐलान

गुजरात सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों के परिवार को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है।

केबल ब्रिज काफी पुराना बताया जा रहा है। इसे महज 5 दिन पहले ही रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था। रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, 5 दिन पहले ही शुरू किया गया था

पिछले 7 महीने से इस पुल की मरम्मत चल रही थी। रिनोवेशन का काम एक ट्रस्ट ने किया था। इतने समय बाद पुल खुलने के कारण रविवार को बड़ी तादाद में लोग अपने परिवारों के साथ पुल पर तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। ब्रिज की लंबाई 200 मीटर से ज्यादा थी। चौड़ाई करीब 3 से 4 फीट थी।

Exit mobile version