Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रंप कर सकते हैं, मोदी क्यों नहीं?, ओवैसी ने 26/11 के मास्टरमाइंड को भारत लाने की दी चुनौती

owaisi

अमेरिकी सेना ने 3 दिसंबर की सुबह वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हमला बोला। इस दौरान अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी सिलिया फ्लोर्स सहित बंदी बना लिया। अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर ली है। इस बीच, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी मांग रख दी है।

मुंबई में एक भाषण के दौरान ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि हमने आज देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उन्हें उनके देश से अमेरिका ले गए।

ओवैसी (Owaisi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए कहा कि अगर ट्रंप अपनी सेना भेजकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके ही देश से किडनैप करवा सकते हैं और अगर सऊदी अरब यमन के बंदरगाहों पर बमबारी कर सकता है।

ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि हम आपसे कह रहे हैं, मोदीजी, आप पाकिस्तान में सेना भेजकर 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत वापस क्यों नहीं ला सकते, चाहे वह मसूद अजहर हो या लश्कर-ए-तैयबा का कोई क्रूर शैतान। उन्होंने कहा कि मोदीजी, 56 इंच का सीना है, फिर उनका अपहरण करो और उन्हें भारत वापस लाओ।

ओवैसी का बयान वेनेजुएला में अमेरिका के हालिया हमलों के बारे में था। वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमले की पुष्टि करते हुए, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया और देश से बाहर ले जाया गया।

Exit mobile version