• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओवैसी बोले- ‘यूपी में मुसलमानों की स्थिति ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी

एआईएमआईएम ने यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

Desk by Desk
27/09/2021
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों को नेतृत्‍व मुहैया कराने के मुख्‍य मुद्दे के साथ यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं । ओवैसी ने कहा है कि यहां मुसलमानों की स्थिति ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी है। यहां मुसलमानों के मुद्दों को उठाने वाला कोई नेता नहीं है।

मुसलमान संगीत नहीं बजाएंगे- ओवैसी

कानपुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,मुसलमानों की स्थिति बारात में ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी हो गई है, जहां उन्हें (मुसलमानों को) पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर उन्हें बाहर खड़ा कर दिया जाता है। लेकिन मुसलमान संगीत नहीं बजाएंगे। यूपी में हर जाति का एक नेता है। यूपी में 19% मुस्लिम आबादी है ,लेकिन एक भी नेता नहीं है।

यूपी की जेलों में 27 फीसदी कैदी मुसलमान- ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा,यूपी की जेलों में 27 फीसदी कैदी मुसलमान है। ये भारत सरकार का डेटा है। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि चाहे मुसलमानों के सबसे ज्‍यादा वोट हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी सपा हो या फिर सामाजिक न्‍याय के लिये दलित-मुस्लिम एकता की बात करने वाली पार्टी बसपा, किसी ने भी मुसलमानों को नेतृत्‍व नहीं दिया।

जनगणना 2011 के आंकड़ों के मुताबिक यूपी की आबादी में मुसलमानों की हिस्‍सेदारी 19.26 प्रतिशत है। बताया जा रहा है कि राज्‍य की 403 में से 82 विधानसभा क्षेत्रों में मुसलमान मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

जानकारी के मुताबिक, एआईएमआईएम ने यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। ओवैसी की पार्टी ने 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। हालांकि बिहार में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उसे सीमांचल की पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इससे उनकी पार्टी उत्साहित है और यूपी में भी कामयाबी के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है।

Tags: aimimasaduddin owaisiUP Elections 2022
Previous Post

अर्जुन बिजलानी बने ‘खतरों के खिलाड़ी’, इनाम में मिली कार के साथ इतनी बड़ी प्राइज मनी

Next Post

किसानों का आज ‘भारत बंद’ शुरू, दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर लगा भयावह जाम

Desk

Desk

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
Next Post

किसानों का आज 'भारत बंद' शुरू, दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर लगा भयावह जाम

यह भी पढ़ें

Ajmer bomb blast accused Karim Tunda released

अजमेर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी करीम टुंडा रिहा, 2013 में हुआ था अरेस्ट

29/02/2024
CM Dhami

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

18/03/2025
Anupriya Patel

पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ : अनुप्रिया पटेल

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version