Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बकाया सैलरी मांगने पर मालिक ने की महिला से छेड़खानी, बच्चों को जान से मारने की दी धमकी

Owner molest woman

Owner molest woman

गुजरात के सूरत  में एक महिला घर में काम करती थी। वहां के मालिक ने उसे उसकी करीब 16 महीने की पगार नहीं दी थी। इसके बाद जब महिला ने अपनी पगार मांगी तो मालिक ने बीच सड़क पर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उससे कहा कि वह उसके घर आए वहीं उसे उसके पैसे देगा। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना सूरत के लस्‍काना गांव में हुई है। यहां एक महिला लस्काना गांव के रहने वाले भोला हनु भारवाड़ के यहां काम करती थी। करीब 16 महीने तक उसने नौकरी की। ऐसे में उसके करीब 3.20 लाख रुपये अभी तक भोला ने नहीं दिए।

सेना के जवान ने की सात सैनिकों की हत्या, हथियार व गोला-बारूद लेकर फरार

इस बीच, महिला अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ मंगलवार की दोपहर घर लौट रही थी। उस समय सड़क पर भोला बनवारी मिल गया। महिला ने वहां उससे पैसे की मांग की। इसके बाद भोला ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। उसे थप्‍पड़ भी मारा। काही रोड पर अपने घर की तरफ जबरन खींचा भी। महिला ने विरोध किया और अपना हाथ छुड़ाकर अपने घर की ओर भागी।

बदायूं गैंगरेप केस: एक आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही बरतने के आरोप में SHO निलंबित

भागने के बाद भोला बरवाड़ ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने उसके खिलाफ शिकायत की तो वह उसके पति और लड़के को मार देगा। महिला ने पति को पूरी घटना से अवगत कराया फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version