Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना पॉजिटिव पूर्व सीएम तरुण गोगोई का ऑक्सीजन लेवल गिरा, चढ़ा प्लाज्मा

Former Assam cm tarun Gogoi

Former Assam cm tarun Gogoi

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। होम क्वारंटाइन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था। अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री को उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

आगरा ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तीन लाख रुपयों के लिए हुई थी हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को देर रात 11.30 बजे ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद तत्काल एक यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

यह जानकारी असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने दी है। असम के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वे खुद पूर्व सीएम के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.08 लाख के पार, 1.21 लाख की मौत

प्लाज्मा चढ़ाने के बाद ऑक्सीजन का लेवल 97 फीसदी पहुंच गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता तरुण गोगोई का हाल ही में कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Exit mobile version