• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अति गंभीर’ परिस्थिति में ही लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी : योगी

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में वैश्विक महामारी कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रोजाना रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों से बेड और ऑक्सीजन खत्म होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ के कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत के पोस्टर तक चिपकाए गए हैं। अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि राज्य में ‘ऑक्सीजन की केवल संस्थागत आपूर्ति ही होगी।’

योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ट्विटर अकाउंट पर कहा गया कि ‘अति गंभीर परिस्थिति को छोड़कर किसी भी इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जाएगी।’ इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब हर व्यक्ति को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी।

राज्य सरकार ने कहा है कि व्यक्तिगत आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन देते समय डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड की जानकारी नोट की जाएगी।

अति गंभीर परिस्थिति को छोड़कर किसी भी इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन की आपूर्ति न की जाए। केवल संस्थागत आपूर्ति ही होगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 21, 2021

इस फैसले के बाद हो सकता है कि लोगों को सिलिंडर जुटाने में मुश्किल आ जाए। साथ ही संस्थागत आपूर्ति के क्या मायने हैं, ये भी स्पष्ट नहीं है। ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि ड्रग इंस्पेक्टरों ने प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया का कोरोना से निधन

श्री योगी ने कहा है कि ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में संतुलन बना रहे, इसके लिए सभी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन का ऑडिट कराया जाना चाहिए। योगी ने कहा, “ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

ऑक्सीजन रीफिलिंग केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

हॉस्पिटल्स के अतिरिक्त व्यक्तिगत आपूर्ति हेतु ऑक्सीजन देते समय डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन, आधार कार्ड का विवरण नोट किया जाए।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 21, 2021

योगी ने प्राइवेट अस्पतालों से कहा है कि अगर वो अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहते हैं, तो शासन को इस बात की जानकारी दें। सीएम ने कहा, “हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।”

CPM नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का कोरोना से निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हर अस्पताल में 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होना चाहिए।

Tags: cm yogicm yogi tweetlack of oxygenlack of oxygen in up
Previous Post

उड़ती फ्लाइट में हुआ हादसा, iPhone XR में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Next Post

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government's record on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 दिन में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा

10/08/2025
CM Dhami
राजनीति

हमारी संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का मूल आधार है संस्कृत भाषा : सीएम धामी

10/08/2025
UP will become a one trillion economy due to the grace of cow
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विजन-गऊ माता की कृपा से यूपी बनेगा वन ट्रिलियन इकोनॉमी

10/08/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गौवंश के संरक्षण के लिए संकल्पित सुशासन सरकार

10/08/2025
CM Yogi became the savior of flood victims
Main Slider

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक 6 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

10/08/2025
Next Post
mayawati

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर जताया दुख

यह भी पढ़ें

Amit Shah

राजधानी दिल्ली के मौजूदा हालातों को लेकर गृह मंत्रालय में चल रही उच्चस्तरीय बैठक

26/01/2021
husband murder

महिला ने की पति का कत्ल करके फेसबुक पर किया पोस्ट, की आत्महत्या की कोशिश

04/01/2021
सीएम योगी CM Yogi

हमारी सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाएगी : सीएम योगी

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version