• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान खरीद घोटाला: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रबंधक पीसीयू और पीसीएफ समेत सात सस्पेंड

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में वर्ष 2019-20 में धान खरीद में हुए घोटाले में प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लखीमपुर खीरी के जिला प्रबंधक पीसीयू और जिला प्रबंधक पीसीएफ के साथ ही सात खरीद केंद्रों के प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। खरीद केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामीरेड्डी ने अनियमितता में दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में और भी जो लोग दोषी होंगे, सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पीसीयू के क्रय केंद्र गोला मंडी, चंदन चौकी, प्रीतमपुरवा, सांडा तथा नैनापुर के साथ ही पीसीएफ के क्रय केंद्र खैरहनी एट ढखेरवा व मुड़ा जवाहर के केंद्र प्रभारियों को निलंबित करने के साथ ही इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय कार्यवाही भी होगी। इन क्रय केंद्रों के निरीक्षणीय व पर्यवेक्षणीय दायित्व जिन सहायक विकास अधिकारियों के पास थे, उन सभी को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

इफको फूलपुर में बायलर फटने के मामले में 11 अधिकारी निलंबित

इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी की गई है। लखीमपुर खीरी जिले के जिला प्रबंधक पीसीयू तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ का निलंबन तथा विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्रय केंद्रों का पर्यवेक्षणीय दायित्व निभाने वाले जिला सहकारी अधिकारी एवं सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक को प्रशासनिक आधार पर लखीमपुर से स्थानांतरित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।

सातों क्रय केंद्र को दो साल के लिए गेहूं व धान खरीद करने से रोकते हुए ब्लैक लिस्ट किया गया है। पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह ने धान खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद शासन स्तर से इसकी जांच हुई और जांच में शिकायतें सही पाई गईं।

एंटीलिया केस: NIA का बड़ा खुलासा, वाजे के ड्राइवर ने खड़ी की थी अंबानी के घर के बाहर स्कोर्पियो

शासन स्तर से कराए गए जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सातों केंद्रों पर बड़ी संख्या में बिचौलियों व दलालों से धान की खरीद की गई। सरकार की मंशा के खिलाफ जो लाभ काश्तकारों को मिलना चाहिए था, वह दलालों को दिया गया। लखीमपुर खीरी जिले के करीब 400 काश्तकारों के नाम पर फर्जी तरीके से दलालों ने इन केंद्रों पर धान बेचे। सरकार का नियम है कि खरीद केंद्र से अधिकतम आठ किमी की दूरी तक के किसानों की उपज ही खरीदी जाए। जबकि इन केंद्रों पर खरीद केंद्र से 20 से 120 किमी. दूर तक के किसानों के नाम पर धान खरीदे गए। जांच में पता चला कि किसान धान बेचने गए ही नहीं थे। उन्होंने धान नहीं बल्कि अपने खेतों में गन्ना लगा रखा था। बताया तो यह भी जाता है कि कुछ सफेदपोश नेताओं ने सालों से बंद बड़ी समितियों और सहकारी संघ को चालू कराकर क्रय केंद्र बनवाने का काम किया था।

Tags: crime newsscamup newsyogi actionYogi News
Previous Post

इफको फूलपुर में बायलर फटने के मामले में 11 अधिकारी निलंबित

Next Post

कैप्सूल में भरकर दुबई से लाया था 13 लाख का सोना, कस्टम ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
gold recovered

कैप्सूल में भरकर दुबई से लाया था 13 लाख का सोना, कस्टम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Earthquake

तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी

23/02/2023
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ने अपने सभी वाहनों की कीमत में किया इजाफा

16/01/2023
Dome City

महाकुम्भ नगर के अरैल में 51 करोड़ की लागत से 3 हेक्टेयर में तैयार हो रही है अद्भुत डोम सिटी

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version