Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे व एसपी बालाकृष्णन को मिला पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कारों का ऐलान Shinzo Abe and SP Balakrishnan

पद्म पुरस्कारों का ऐलान

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों का ऐलान कर दिया है।

पद्म विभूषण

1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान।
2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु।
3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक।
4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग।
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद , दिल्ली।
6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली।
7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा।

इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण

8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल।
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम।
10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक।
11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश।
12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश।
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार।
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात।
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश।
16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र।
17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा।

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं।

102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का नाम शामिल

102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है।

Exit mobile version