• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पद्मश्री शेफ इम्तियाज कुरेशी का निधन, नेहरू और इंदिरा के थे पंसदीदा खानसामा

Writer D by Writer D
17/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Chef Imtiaz Qureshi

Chef Imtiaz Qureshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रसिद्ध शेफ इम्तियाज कुरेशी (93) (Chef Imtiaz Qureshi) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट थे। उनके बेटे इश्तियाक कुरेशी ने इसकी जानकारी दी। दिग्गज खानसामा खाना पकाने की दम पुख्त शैली की पुरानी-लखनवी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए जाने जाते थे।

बेटे इश्तियाक ने कहा, अब्बू पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वह मधुमेह से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि उनके अब्बू ने कल रात परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और वीडियो कॉल के जरिए अपने पोते-पोतियों से भी बात की। उनके बेटे ने कहा, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनकी हालत बिगड़ी। डॉक्टरों ने कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। कुरेशी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। 2 फरवरी, 1931 को लखनऊ में जन्मे, कुरेशी (Chef Imtiaz Qureshi)  ने देश भर के कुछ प्रतिष्ठित होटलों की रेसिपी में अहम योगदान दिया था। इनमें दिल्ली के दम पुख्त और आईटीसी मौर्य में बुखारा जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं।

2016 में मिला था पद्म श्री

पांच दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान कुरेशी (Chef Imtiaz Qureshi) ने 1960 के दशक में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं को कई भव्य भोज दिए। पाक कला में उनके योगदान के लिए 2016 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह इसे प्राप्त करने वाले शेफ समुदाय के पहले व्यक्ति थे।

शेफ कुणाल कपूर ने लिखा, मुझे पद्मश्री शेफ इम्तियाज कुरेशी (Chef Imtiaz Qureshi)  के निधन की दिल दहला देने वाली खबर बताते हुए दुख हो रहा है। वो आज सुबह इस दुनिया से चले गए। उनकी पाक विरासत और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और संजोया जाएगा।

खान-पान समीक्षक वीर सांघवी ने लिखा, दम पुख्त बिरयानी का आविष्कार करने और उत्तर भारतीय रेस्तरां के भोजन को बदलने वाले इम्तियाजकुरेशी नहीं रहे। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें। उन्होंने दम पुख बिरयानी का आविष्कार किया, जो आज भी दुनिया में हर जगह परोसी जाने वाली सभी उत्तर भारतीय बिरयानी के लिए आदर्श है।

गायक अदनान सामी ने कुरेशी (Chef Imtiaz Qureshi)  के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, अवधी व्यंजनों का आधुनिक जनक चला गया। दुख हुआ कि पद्मश्री मास्टर शेफ इम्तियाज कुरेशी का निधन हो गया है। वह एक पाक प्रतिभा के धनी थे और जीवन के प्रति उत्साह से भरे हुए थे।

Tags: chef Imtiaz Qureshi
Previous Post

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, हादसे में 8 लोग जख्मी

Next Post

किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी

27/03/2026
Next Post
CM Yogi

किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः सीएम

यह भी पढ़ें

Non-bailable warrant

दलित को धमकी देने वाले दरोगा को गैर जमानती वारंट

19/11/2022
arrested

प्रलोभन देकर लोगों से इंवेस्ट कराते थे मोटी रकम, 200 करोड़ की कर चुके हैं ठगी

23/01/2021

तीन मंज़िला इमारत में विस्फोट, दो महिलाओं समेत 8 की मौत

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version