Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

क्रेशर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Dead Body

Dead Body

झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में क्रेशर मशीन में फंसकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

बुधवार को गोरामछिया में स्थित शांति कंस्ट्रक्शन क्रेशर पर एक मजदूर क्रेशर की मशीन की चपेट में आ जाने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम 19 वर्षीय चंदन कुमार पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम जनौपुर,थाना कोतवाली बलिया, जनपद बलिया उम्र लगभग 19 वर्ष बताया गया है।

मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version