• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल की जामा मस्जिद में शुरू हुआ रंगाई-पुताई का काम, कल ASI टीम ने लिया था जायजा

Writer D by Writer D
16/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
Shahi Jama Masjid

Shahi Jama Masjid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद (Jama Masjid of Sambhal) की पुताई का काम शुरू हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम शनिवार को सर्वे के लिए पहुंची थी। रंगाई-पुताई का काम करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई का काम शुरू हो गया है, जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

हाई कोर्ट के आदेश के तहत जामा मस्जिद (Jama Masjid of Sambhal) के बाहरी हिस्से की पुताई होनी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मार्च को एएसआई को एक हफ्ते के अंदर मस्जिद में पुताई करने का काम पूरा करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन किया। संभल जिला अदालत में मस्जिद पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील शकील वारसी ने बताया, संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई रविवार को शुरू हो गई है।

ASI की टीम ने लिया था जायजा

शाही जामा मस्जिद के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम दोपहर के आसपास मस्जिद में आई और इस बारे में चर्चा की कि मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई करने में कितने मजदूर लगेंगे और कितने सामान की जरूरत होगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन किया। इसके बाद शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने कहा था कि होली के बाद मस्जिद में पेंटिंग का काम शुरू हो जाएगा, जोकि 16 मार्च को शुरू हो गया है।

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील हरि शंकर जैन ने कहा, पुताई सिर्फ शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार पर हो रही है। पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई को मस्जिद के बाहरी हिस्से पर लाईट लगाने का भी निर्देश दिया।

इससे पहले सोमवार को, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एएसआई की ओर से पेश वकील को निर्देश दिया था कि वो विशिष्ट साक्ष्य पेश करें कि मस्जिद की बाहरी दीवारों पर पुताई करने से किस पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ेगा। मस्जिद समिति के वकील एसएफए नकवी ने कहा था कि “एएसआई ने आज तक अपने हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया है कि वह विवादित ढांचे के बाहर पुताई और लाईट लगाने से इनकार कर रहा है।

8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

उत्तर प्रदेश की संभल की शाही जामा मस्जिद इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले साल 24 नवंबर को यहां मुगलकालीन मस्जिद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद दंगे भड़क गए थे। दंगे इस हद तक भड़क गए थे कि 4 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। जहां एक तरफ संभल जामा मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिना किसी छेड़छाड़ के मस्जिद को बाहर से रंगने और लाईट से सजाने की इजाजत दे दी है। वहीं, मामले में अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

Tags: jama masjidsambhal newsup news
Previous Post

भारत का एक और दुश्मन ढेर, मारा गया हाफिज सईद का करीबी अबु

Next Post

समस्याओं का निदान कराएं, पीड़ितों को न्याय दिलाएं: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

समस्याओं का निदान कराएं, पीड़ितों को न्याय दिलाएं: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

IVRI

किसानों को सौगात घर बैठे पशुओं का इलाज करेगा IVRI

12/03/2023
criminals arrested

अभियान चलकर 9 वांछित अपराधियों को पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल

27/02/2021
yuvraj singh

इस टी20 टूर्नामेंट से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं युवी

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version