Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

PAK ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट, कराची से दागी गई तो गोरखपुर तक पहुंचेगी शाहीन-2

Ballistic Missile

Ballistic Missile

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार यानी 20 अगस्त 2024 को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile)  का परीक्षण किया। इसे हत्फ-6 भी कहते हैं। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान सेना का स्ट्रैटेजिक कमांड करता है। इसके जरिए पाकिस्तान अपनी ताकत दर्शाना चाहता है।

इस मिसाइल परीक्षण के साथ ही पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया में अपनी ताकत दिखाना चाहता है। इस मिसाइल (Ballistic Missile) का वजन 23,600 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 17.2 मीटर और व्यास 1.4 मीटर है। इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 2000 किलोमीटर है। इसमें 1230 किलोग्राम का वॉरहेड लगता है। ये परमाणु हथियार ले जा सकता है।

ये दो स्टेज की मिसाइल है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर काम करती है। सॉलिड प्रोपेलेंड पर उड़ने वाली इस मिसाइल की सटीकता 350 मीटर से कम है। यानी मिसाइल का टारगेट चाह कर भी बहुत दूर भाग नहीं सकता। यह मिसाइल जहां भी गिरेगी, वहां से 350 मीटर दूर चारों तरफ तबाही ही तबाही होगी।

भारत बंद कल, जानें क्‍या खुलेगा और कौन-सी सेवाएं रहेंगी ठप?

इस मिसाइल में री-एंट्री व्हीकल भी लगा सकते हैं। यानी एक साथ कई टारगेट पर हमला करने वाले हथियार। इनका वजन 700 किलो से 1250 किलोग्राम हो सकता है। इसमें परमाणु हथियार के साथ टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम भी लगा सकते हैं। इसकी रेंज कुल मिलाकर 2000 किलोमीटर है। यानी कराची से फायर की जाए तो यह लगभग गोरखपुर तक पहुंच जाएगी। या शायद उससे भी ज्यादा। यानी इस मिसाइल की जद में आधे से ज्यादा भारत आएगा।

Exit mobile version