Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी जवान की मौत

भारतीय सेना

भारतीय सेना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर साेमवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की भारतीय सेना की आेर से की गयी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का एक जवान मारा गया तथा आठ अन्य घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत के सीमावर्ती गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि सेना ने इसका हाजीपीर, पुंछ, छाम्ब और राख चिकरी सेक्टरों में मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया तथा आठ अन्य घायल हो गये।

यूपी में मास्क नहीं पहनने पर बकरी को किया ‘गिरफ्तार’, सोशल मीडिया पर बन गए चुटकुले

सूत्रों के मुताबिक भीमबेर इलाके में पाकिस्तानी जवान मारा गया जबकि पांच अन्य पुंछ जिले में तथा हाजीपीर, राख चिकरी और पाधर इलाके में एक-एक जवान घायल हुआ।

इससे पहले आज दिन में पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा माेर्टार के गोले दागे।

इंडियन ओवरसीज बैंक में लुटेरों का धावा, कैशियर को थप्प़ड़ मारकर लूट ले गए साढ़े 10 लाख रुपए

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पांच पाकिस्तानी जवानों को घायल कर दिया।

इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। सेना की जवाबी कार्रवाई को उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version